BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

करप्शन फ्री इंडिया का स्थापना दिवस गुरुवार को होगा

 



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक का आयोजन  एच.एस. गार्डन बिलासपुर पर किया गया। इसमें गुरुवार को स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। करप्शन फ्री इंडिया का स्थापना दिवस कार्यक्रम गुरुवार को बिलासपुर स्थित एच. एस. गार्डन में मनाया जाएगा। जिसमे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन व सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सरंक्षक संजय भैया ने बताया कि गुरुवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चो की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा व क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। संजय भैया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण कुमार गुप्त व डीसीपी राजेश कुमार रहेंगे। इस दौरान प्रवीण भारतीय, आलोक नागर, बलराज हूण, प्रेम प्रधान, अरुण नागर,राकेश नागर, मोहित प्रधान, रवि भाटी, रिंकू बैसला आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।