BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

बार अध्यक्ष पद के लिए सुशील भाटी, मनोज भाटी, रेशराम चौधरी, नगसेन चंदेला और प्रमोद कुमार वर्मा ने ताल ठोंकी

 

 


गौतमबुद्धनगर में दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन चुनाव-2020 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू


 


 




सचिव पद के लिए 3,वरिष्ठ उपाध्यक्ष  पद के लिए 2, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर 1, सह सचिव प्रशासन के पद पर भी 1 और सह सचिव पुस्तकालय के पद पर केवल 1 नामांकन पत्र दाखिल

 


कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रवेश कुमार एवं राजेश सिंह लोहिया ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए

 

 




मौहम्मद इल्यास/गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर में दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन चुनाव-2020 के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन बार अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जब कि बार सचिव पद के लिए कुल 3 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। इसी प्रकार अन्य सभी पदो ंके प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्णायक मंडल के सदस्य प्रेम नारायण एडवोकेट, राजेंद्र नागर एडवोकेट, देवेंद्र सिंह आर्य एडवोकेट और जगदीश नागर एडवोकेट ने ’’कानून रिव्यू’’ डिजिटल मीडिया को बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद हेतु मनोज भाटी, नगसैन चंदेला, प्रमोद कुमार वर्मा, रेशराम चौधरी और सुशील भाटी ने अपने अपने नामांकन पत्र जमा किए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बार सचिव पद हेतु नीरज कुमार चौहान, ़ऋषिपाल टाइगर और सुनील कुमार ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष  पद के लिए प्रमोद कुमार एवं सत्यपाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जब कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर केवल एक ही नामांकन मनोज शर्मा का प्राप्त हुआ। सह सचिव प्रशासन के पद पर भी केवल महेंद्र सिंह यादव का नामांकन प्राप्त हुआ। सह सचिव पुस्तकालय के पद पर केवल राजेंद्र सिंह का नामांकन प्राप्त हुआ। कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रवेश कुमार एवं राजेश सिंह लोहिया ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्णायक मंडल के सदस्य प्रेम नारायण एडवोकेट, देवेंद्र सिंह आर्य एडवोकेट ने नामांकन पत्र स्वीकार किए। निर्णायक मंडल के सदस्य प्रेम नारायण एडवोकेट ने बताया कि निर्वाचन हेतु 1293 मतदाताओं की अंतिम निर्वाचन सूची चस्पा कर दी गई है, मतदान की पूरी कार्रवाई की रिकॉर्डिंग की जाएगी। मतदान के दौरान एवं गिनती के समय की वीडियो बनकर बाहर लगी स्क्रीन पर सभी लोग देख सकेंगे जिससे कि चुनाव की पारदर्शिता कायम रह सके। चुनाव पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष कराए जाएंगे। चुनाव में बाधा पहुंचाने वाले असामाजिक तत्व  को मतदान केंद्र के आसपास नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के वर्ष 2020-2021 के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम के अनुसार  आज 18 दिसंबर को सुबह 1000 बजे से 400 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए गए। इसी प्रकार 19 दिसंबर दोपहर 200 बजे तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही 19 दिसंबर को ही दोपहर 200 बजे से शाम 400 बजे तक नामांकन पत्र वापस हो सकेंगे। 22 दिसंबर को सुबह 800 बजे से शाम 400 बजे तक मतदान होगा। 400 बजे से परिणाम आने तक मतों की गिनती की जाएगी और तत्पश्चात मत परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान बार अध्यक्ष संजीव वर्मा एडवोकेट, डा0 रूपेश वर्मा एडवोकेट आदि सहयोगी अधिवक्तागण मौजूद रहे।