BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

हरेन्द्र भाटी बने करप्शन फ्री इंडिया के जिला उपाध्यक्ष


विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा 
रविवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन की एक बैठक का आयोजन खेरली हाफिजपुर में किया गया। जिसमे संगठन का विस्तार करते हुए हरेन्द्र भाटी को जिला उपाध्यक्ष व सत्यवीर भाटी को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूण ने व संचालन जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने किया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ. प्रवीण भारतीय ने बताया कि आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक का आयोजन खेरली हाफिजपुर में किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए खेरली हाफिजपुर निवासी हरेन्द्र भाटी को जिला उपाध्यक्ष, सत्यवीर भाटी को जिला संगठन मंत्री, रोहताश शर्मा को तहसील मंत्री व कौशल कुमार को तहसील सदर सचिव व रवि भाटी को तहसील संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। प्रवीण भारतीय ने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन लगातार सड़क, सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर कार्य कर रहा है। जिससे लोगो को परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रवीण भारतीय ने कहा कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन जल्द ही खेरली से सिरसा तक सड़क के पुननिर्माण को लेकर आंदोलन करेगा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूण, जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर, राकेश नागर, जिंतेंद्र भाटी, अमित कुमार, गुरु भाटी, रवि भाटी, धर्मेन्द्र चंदेल, दुष्यंत भाटी, ज्ञानेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।