BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

दनकौर से किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया

 




जब तक किसानों की मांगों को नहीं माना जाएगा, जब तक आंदोलन जारी रहेगाः सोरन प्रधान

 



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 किसान  एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में दनकौर कैंप कार्यालय से दिल्ली के लिए कूच किया। किसान एकता संघ के कार्यकर्ता इसके बाद दनकौर से ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर पहुंचे और फिर नारे बाजी करते हुए दिल्ली के लिए कूच किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जतन प्रधान ने कहा कि पिछले कई महीनों से देश के किसान कृषि कानूनों के विरोध में लगातार आंदोलनरत हैं और हाल फिलहाल में ही 3 दिन पहले पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के किसान दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए थे। केंद्र की तानाशाही सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज किया। वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। किसान एकता संघ इसकी घोर निंदा  करता है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि दिल्ली के बुराड़ी में सभी किसान भाइयों के समर्थन में आज दिल्ली पहुंचकर किसानों का समर्थन करेंगे और जब तक किसानों की मांगों को नहीं माना जाएगा, जब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर चौधरी बाली सिंह,रमेश कसाना,गीता भाटी, देशराज नागर,राजेंद्र नागर, पप्पू प्रधान,वंदना चौधरी, बृजेश भाटी,बबली कसाना,अमित अवाना,जगदीश शर्मा,सतीश नागर,जयबीर नागर,मनोज नागर,आंशु खान,प्रमोद गुर्जर,प्रताप सिंह,सुमित चपरगढ,कृष्ण नागर,सुभाष भाटी,गवेन्द्र राजपूत आदि दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्तागण शामिल रहे।