BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

तमाम विकार हो जाते हैं गायत्री मंत्र के जाप से दूरः स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज

 



चिम्मन आर्य आर्ष वेद ट्रस्ट गुरूकुल मुरशर्दपुर ग्रेटर नोएडा में चल रहा 21 दिवसीय करोना निवारक गायत्री महायज्ञ संपन्न

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर के तत्वाधान में चल रहा 21 दिवसीय कोरोना निवारक गायत्री महायज्ञ बुधवार को संपन्न हो गया। चिम्मन आर्य आर्ष वेद ट्रस्ट गुरूकुल मुरशर्दपुर ग्रेटर नोएडा में यह 21 दिवसीय करोना निवारक गायत्री महायज्ञ गत 22 अक्टूबर-2020 को शुरू हुआ था। बुधवार को कोरोना निवारक गायत्री महायज्ञ में पूर्ण आहूति दी गई और अतिथिगणों का पटका पहना कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज ने गायत्री महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गायत्री यज्ञ बडा पुनीत है। गायत्री मंत्र के जाप करने से निरंतर अध्यात्मिक उन्नति होती है। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र में स्तुति और उपासना दोनो हैं। इसलिए प्रत्येक नर नारी को गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। गायत्री मंत्र के जाप से तमाम तरह के विकार भी दूर होते हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ईंट भट्टा निर्माता समिति के अध्यक्ष ओमवीर सिंह भाटी एडवोकेट, सूरजपुर आर्य समाज मंदिर के महामंत्री प0 धर्मवीर आर्य, अजयपाल आर्य आदि अतिथिगणों का पटका पहना और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर सरपमंच, पूर्व जिलाध्यक्ष आर्य वीरेश भाटी, आर्य प्रतिनिधिसभा के जिला महामंत्री प0 मूलचंद आर्य, आर्य प्रतिनिधिसभा के कोषाध्यक्ष आर्य सागर खारी, आर्य समाज सूरजपुर के पूर्व अध्यक्ष प0 महेंद्र कुमार आर्य, कमल सिंह आर्य, बिजेंद्र सिंह आर्य, चौ0 धर्मवीर प्रधान, बलवीर सिंह आर्य, नरेंद्री सैनी, नरपत सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, विजयपाल शास्त्री, श्रीमती लीला आर्या, देवमुनि, आचार्य विद्यादेव, चंद्रपाल, करण देव शास्त्री आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।