BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत किसान बिल पर वर्चुअल कार्यक्रम संपन्न

 



नए कृषि सुधार क़ानून किसानों की दशा और दिशा में ऐतिहासिक साबित होगाः जनरल वी.के. सिंह

 





विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भाजपा गौतमबुद्धनगर में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत किसान बिल पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने और संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया। वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि नए कृषि सुधार क़ानून से किसानों की आय में लाभ होगा। कृषि सुधार क़ानून से किसान अपनी फ़सल को कहीं भी किसी भी प्रदेश में जाकर बेच सकता है।  उन्होंने कहा कि नए कृषि सुधार में न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडी का प्रावधान भी है। इस अध्यादेश से किसान अपनी फ़सल को बाज़ार में उचित मूल्य में किसी भी व्यापारी व्यावसायिक को बेच सकता है। बाज़ार तक पहुंचा सकता है। इस पर कोई भी जीएसटी नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि यह क़ानून है किसानों की दशा और दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा। वर्चुअल कार्यक्रम को दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, ज़ेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने भी संबोधित किया। वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प0 कर्मवीर आर्य, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, सेवानंद शर्मा, देवा भाटी, पवन नागर, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, जिला सह मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा व पंकज रावल और अमित शर्मा, पवन त्यागी,विकास चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बिजेंद्र रावल व मनोज भाटी, महेश शर्मा, संजय भाटी, रवि भदौरिया, जगदीप नागर, अजीत मुखिया, मनोज प्रधान, सुनील सौनिक आदि पदाधिकारी और कायकर्तागण उपस्थित रहे।