BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

2 अक्टूबर-2020 को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम लखनावली में वरिष्ठ भाजपा नेता लोकमन शर्मा प्रधान के नेतृत्व में साफ साफाई अभियान चलाया

 


महान विभुतियों के आदर्शो पर चलते हुए स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने में लगे हुए हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीःलोकमन शर्मा प्रधान



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस यानी 2 अक्टूबर-2020 को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम लखनावली में वरिष्ठ भाजपा नेता लोकमन शर्मा प्रधान के नेतृत्व में साफ साफाई अभियान चलाया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता लोकमन शर्मा प्रधान ने कहा कि भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर के दिन का एक खास महत्व है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह दो अक्टूबर को भी राष्ट्रीय पर्व का दर्जा हासिल है। यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था और उनके कार्यों एवं विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म भी 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। 1965 के भारत पाक युद्ध के दौरान दिया गया जय जवान जय किसान का उनका नारा आज के परिप्रेक्ष्य में भी सटीक और सार्थक है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन महान विभुतियों के के आदर्शो पर चलते हुए स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने में लगे हुए हैं। यदि स्वच्छता होगी तो स्वस्थ समाज का निमार्ण होगा और इससे ही एक मजबूत राष्ट्र का निमार्ण होगा। इस मौके पर गोपाल शर्मा, बिजेंद्र नागर, मलखान सिंह, धीरज सिंह, सतीश चपराना और नितिन शर्मा आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।