BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

मौहम्मद इमरान किसान एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली मनोनीत

 


किसी भी कीमत पर किसानों, नौजवानों, मजदूरों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगाः सोरन प्रधान



विजन लाइव/दिल्ली

किसान एकता संघ की बैठक अबूल फजल इनक्लेव साउथ ईस्ट दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक का संचालन जतन सिंह भाटी ने किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए करते हुए मौहम्मद इमरान को दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष व सालीम को जिला सचिव साउथ ईस्ट दिल्ली नियुक्त किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा किसानों, मजदूरों, युवाओ के प्रति लोगों को जागरूक कर उनके अधिकारों को दिलाने के लिए किसान एकता संघ संगठन कार्य कर रहा है। किसी भी कीमत पर किसानों, नौजवानों, मजदूरों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मौहम्मद इमरान ने कहा कि पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ संगठन के प्रति और लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराऊगा। इस मौके पर सोरन प्रधान,रमेश कसाना,लोकेश भाटी,जतन सिंह,सतीश कनारसी,कृष्ण नागर,आलोक नागर,अरूण खटाना,मनोज बिधूडी,आशू खांन,सलीम सैफी,मौहम्मद अनीष सहाब,यशपाल बिधूडी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।