BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर भाजपा जिला इकाई एवं नोएडा महानगर इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नोएडा के सेक्टर-6 में संपन्न हुई बैठक में भाग लिया

 


गौतमबुद्धनगर भाजपा जिला इकाई एवं नोएडा महानगर इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नोएडा के सेक्टर-6 में संपन्न हुई बैठक में भाग लिया



स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समस्यां जानी और महत्वपूर्ण सुझाव मांगे

गौतमबुद्धनगर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बैठक में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर प्रणाली की प्रशंसा की

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर भाजपा जिला इकाई एवं नोएडा महानगर इकाई के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश कैबिनेट के स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह के साथ नोएडा के सेक्टर-6 में संपन्न हुई बैठक शामिल हुए। गौतमबुद्धनगर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बैठक में गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की बात की जाए तो पिछली सरकारों के मुकाबले यहां पर कानून का राज स्थापित हो गया है। यही कारण है कि पूंजी निवेश के लिए अब तेजी से उद्यमी यहां के लिए आकर्षित हो रहे हैं। कई नई कंपनियों को ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में भूमि आंवटित की गई है। पुलिस कमिश्नरी प्रणाली में पुलिस चुस्त दुरूस्त है और बदमाशों पर टूट कर हमला बोल रही है। पुलिस का खौफ बदमाशों के अंदर हो जाने से आम आदमी अपने को सुरक्षित महसूस करने लगा है। गौतमबुद्धनगर से बदमाशों का सफाया हो जाने से अनुकूल माहौल है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य के अलावा गौतमबुद्धनगर में जमकर विकास कराया गया है। जेवर एयरपोर्ट और ग्रेटर नोएडा मेट्रो की इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। साथ ही उत्तर प्रदेश में योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ संकल्प के साथ विकास और जनल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप में लाने में जुटी हुई हैं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समस्यां जानी और महत्वपूर्ण सुझाव मांगे। साथ ही प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह को पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, सेवानंद शर्मा, पवन नागर, देवा भाटी, योगेश चौधरी जिला मंत्री गुरुदेव भाटी, रिंकू भाटी, सत्यपाल शर्मा,विकास चौधरी? जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, जिला सह मीडिया प्रभारी पंकज रावल  और सचिन शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।