BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

करप्शन फ्री इंडिया ने गौतमबुद्धनगर के ग्रामीण क्षेत्रों से नोएडा शहर की ओर कदम बढाए

 



डॉली सिंह ने करप्शन फ्री इंडिया की नोएडा महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की कमान संभाली




नोएडा शहर में महिलाओं एवं बच्चों के ऊपर हो रहे शोषण अत्याचार को करप्शन फ्री इंडिया बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगाः चौधरी प्रवीण भारतीय



विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

करप्शन फ्री इंडिया संगठन गांवों के विकास और बुनियादों की सुविधाओं के लेकर ग्रेटर नोएडा और यमुना शहरों में अभियान चला रहा है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन की इस मुहिम का असर भी होता जा रहा है। ग्रेटर नोएडा और यमुना शहरों के कई ऐसे गांव ऐसे हैं जहां अधिकारियों ने ज्ञापन देने के बाद समस्याआेंं को हाथों हाथ लिया है और गांवों के विकास कार्य धरातल पर होते भी नजर आए हैं। इसी कडी में अब करप्शन फ्री इंडिया ने गौतमबुद्धनगर के ग्रामीण क्षेत्रों से नोएडा शहर की ओर कदम बढा दिए हैं। इसी कडी में करप्शन फ्री इंडिया ने नोएडा शहर में महानगर महिला प्रकोष्ठ इकाई का विस्तार किया है। नोएडा शहर के प्रमुख गांव बरौला में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इस बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया एवं महानगर महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए बरौला निवासी डॉली सिंह को महानगर अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि नोएडा के प्रमुख गांव बरौला में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक कर ग्रामीणों को शोषण अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया, साथ ही संगठन के महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष डॉली सिंह को नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि नोएडा शहर में महिलाओं एवं बच्चों के ऊपर हो रहे शोषण अत्याचार को संगठन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। वही नवनिर्वाचित नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉली सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व ने मुझे सौंपी है। उस जिम्मेदारी का पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करूंगी। नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष डॉली सिंह ने कहा महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ जन जागरूक अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने का कार्य करूंगी। इस मौके पर करप्शन फ्री इंडिया.की कोर कमेटी के सदस्य संजय भैया और नीरज भाटी, ओंकार सोलंकी, पूनम चौहान, कुसुम चौहान, टीटू सिंह, सतीश कुमार, अतुल कुमार, सरोज देवी, रजनी देवी, धर्मेंद्र उपाध्याय आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।