BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

करप्शन फ्री इंडिया ने लोनी क्षेत्र में संगठन का विस्तार कर विपिन बैसला को लोनी नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी

 



 गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में भी गांवो की समस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन जल्द ही आंदोलन करेगाः चौधरी प्रवीण भारतीय




विजन लाइव/लोनी

 लोनी क्षेत्र के शबलु गढ़ी गांव में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन की लोनी टीम की घोषणा करते हुए शबलु गढ़ी निवासी विपिन बैसला को नगर अध्यक्ष लोनी नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता तेजपाल सिंह ने संचालन मास्टर दिनेश नागर ने किया। करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि संगठन की लोनी नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए विपिन बैसला को नगर अध्यक्ष लोनी, निशांत अरोरा को नगर मुख्य सचिव, धर्मेन्द्र  व अभिषेक कंसल को नगर उपाध्यक्ष व शोकिन्द्र बंसल को नगर सचिव बनाया गया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि देश मे भ्रष्टाचार पूरी चरम सीमा पर है। देश मे किसान, मजदूरों की समस्याओं पर कोई कार्य नही हो रहा है। गांवो में समस्याओ का अंबार लगा हुआ। गांवों में नाली, खँडजा, शमशान घाट व तालाबों की बहुत दयनीय स्थिति हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में भी भ्रष्टाचार पूरी तरह से फैला हुआ है और जिसमें विकास के नाम पर लूट मची हुई। उन्होंने कहा कि जनपद के शिक्षा चिकित्सा विभागों एवं मूलभूत सुविधाओं के नाम पर लूट एवं भ्रष्टाचार हो रहा है जिस कारण आम जनमानस का जीवन दुश्वार हो चुका है। उन्होंने कहा कि गांवो की समस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन जल्द ही आंदोलन करेगा। इस दौरान कोर कमेटी सदस्य संजय भैया, आलोक नागर, मास्टर दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, धनवीर सिंह,  तेजपाल सिंह, रजनेश, मोनी, राजेन्द्र, अनिल, सुरेन्द्र, ग्यासु, गौरव आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।