BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

दनकौर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

 


विजन लाइव/दनकौर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दनकौर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओ ने कसबा दनकौर में मनाई। मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संबोधित करते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया था, वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचने की कल्पना की थी। कार्यक्रम में उपस्थित  भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के  चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी ने प्रत्येक बूथों पर किसान बिल के बारे में लोगों को जागरूक किया कि यह बिल किसान हित में लिया गया है जब कि विपक्ष के लोग भोले भाले किसानों को बरगाले काम कर रहे हैं। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष संदीप गर्ग, मंडल महामंत्री अमित नागर, दनकौर नगर पार्षद हरिदत्त शर्मा, दनकौर नगर संयोजक अतुल मित्तल,नरेंद्र नागर पार्षद और राजेंद्र योगी, गोपाल वर्मा, रिंकू चौहान, नीरज मावी, रोहताश आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे।