BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का जीरो पॉइंट पर जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं न स्वागत किया

 



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का गौतमबुद्धनगर आगमन पर यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू भी मौजूद रहे। गौतमबुद्धनगर कागं्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को दोपहर लगभग 12.00 बजे गौतमबुद्धनगर पहुंचे। वे गौतमबुद्धनगर होते हुए बागपत, सहारनपुर में किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए जा रहे थे। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पारूल चौधरी, जिला महासचिव सुमन भाटी, जिला सचिव नंदू ठाकुर, जिला सचिव रविंद्र जाटव, जिला सचिव धर्मेंद्र भाटी, जिला सचिव राजेश बाल्मीकि और अमरिंदर सिंह, पुनीत मावी, राजेश शर्मा, अमरिंदर सिंह, रवि बसौया आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।