BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

कांग्रेस पार्टी की भाजपा सरकार से मांग है कि हमारी बेटी सुदीक्षा भाटी व उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिएः मनोज चौधरी

 


गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, सुदीक्षा भाटी की दुखद मौत पर उनके गांव पहुंचे और शोकतंप्त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर के गांव डेरी स्किनर की होनहार बेटी जिसने विश्व पटल पर भारत देश का नाम रोशन किया, उसकी मौत से समूचा क्षेत्र अवाक रह गया है। कांग्रेस पार्टी कि भाजपा सरकार से मांग है हमारी बेटी सुदीक्षा भाटी जी  व उनके परिवार को  न्याय मिलना चाहिए। गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, सुदीक्षा भाटी की दुखद मौत पर उनके गांव पहुंचे और शोकतंप्त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर के गांव डेरी स्किनर की होनहार बेटी जिसने विश्व पटल पर भारत देश का नाम रोशन किया, उसकी अचानक मौत हो गई यह समझ से परे हैं। सुदीक्षा भाटी के परिजनों का दावा है कि यह मौत स्वभाविक नही है, बल्कि सुनियोजित साजिश का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सुदीक्षा भाटी का निधन पूरे क्षेत्र और देश के लिए बहुत बडी क्षति है। जिस तरह से परिवार वाले कह रहे हैं कि यह घटना मात्र एक एक्सीडेंट नहीं है, बल्कि एक साजिश है। उत्तर प्रदेश पुलिस व भाजपा सरकार मिलकर इस घटना को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी की भाजपा सरकार से मांग है कि हमारी बेटी सुदीक्षा भाटी व उनके परिवार को  न्याय मिलना चाहिए।