BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

अटल जी के पदचिन्हों पर चल कर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर निरंतर आगे बढ़ रही, सरकारः विजय भाटी

 


भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी  पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए


 विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भाजपा गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी  पुण्य तिथि पर जिला कैंप कार्यालय स्वर्ण नगरी में पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं को अटल जी के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। केंद्र सरकार उनके पदचिन्हों पर चल कर सड़कों के जाल के साथ विकास कार्य करके सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर निरंतर आगे बढ़ रही है। वहीं सूरजपुर में सूरजपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन आर्पित किए। इस मौके पर जिला मंत्री सतपाल शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य ने बताया कि भरत रत्न  पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी एक हिंदी कवि, पत्रकार और एक प्रखर वक्ता रहे हैं और वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे। और 1968-1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्र धर्म पांच दिन में और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावनाओं से ओत प्रोत  पत्रिकाओं का संपादन भी किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोली, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, सुनील भाटी, गजेन्द्र भावी, देवा भाटी, पवन नागर, भगवान रावल, जिला मंत्री सतपाल शर्मा, गुरुदेव पार्टी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य और सचिन शर्मा, मोहित शर्मा, सुनील सौनिक, 0 राजेश ठेकेदार, मनोज भाटी, मनोज प्रधान, अजयपाल नागर, सतीश भाटी, अरविंद भाटी, नितिन, रीना त्रिपाठी, संजय चौहान, अजीत मुखिया, महेश शर्मा, संजय भाटी, रवि भदौरिया, जगदीप नागर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।