BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गाडियों पर भाजपा के स्टीकर लगा कर चलने वाले फर्जी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की खैर नहीः विजय भाटी

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य ने बताया कि जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा है कि जानकारी में आ रहा है कि जिले में कुछ लोग भाजपा के स्टीकर और झंडे लगा कर कार में चल रहे हैं और अपने को भाजपा का पदाधिकारी और कार्यकर्ता बता देते हैं। ऐसे लोगों का दूर दूर तक भाजपा से कोई संबंध नही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारी नामों के फर्जी स्टिकर गाड़ियों पर लगाने वाले सभीं फर्जी कार्यकर्ता और पदाधिकारी  जो भाजपा  झंडे को गाड़ियों पर लगाकर घूमते हुए पाया गया तो उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।