BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट महिला बंदियों के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने के लिए तैयारः मंजू नागर

 


74 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट ने जिला कारागार में महिला बंदियों और बच्चों को किताबें और कपडे वितरित किए


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 74 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की महिलाओं के द्वारा गौतमबुद्धनगर जिला कारागार में महिला बंदियों और बच्चों को किताबें और कपडे वितरित किए। माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट  द्वारा गाजियाबाद कारागार में भी जो बच्चे महिला बंदियों के साथ रहते हैं उनके लिए कपड़े और किताबें भी वितरित की। माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की संरक्षक मंजू नागर ने कहा कि माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट गरीब, असहाय, मजदूरों के लिए शिक्षा, खाना, रहना    अन्य सुविधाएं मुहैया कराती रहती है। 74 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए जेल में अंदर ना जा करके जितना सामान था सुपरिटेंडेंट विपिन मिश्र और जेलर सत्य प्रकाश   एके सिंह आदि अधिकारियों को सौंपा। किताब और कपडों के साथ साथ कुछ गमछे और मास्क भी दिए। उन्होंने कहा कि माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने के लिए तैयार है। माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की महिलाओं में श्रीमति रेखा गुर्जर, श्रीमति मंजू नागर, श्रीमति अंजू नागर, इशिका चौधरी, का सुपरिटेंडेंट विपिन मिश्र, जेलर सत्य प्रकाश और . के.  सिंह ने आभार प्रकट किया। साथ ही माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की सभी सदस्यों को भगवत गीता उपहार में भेंट की।