BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

हिंदू युवा वाहिनी दनकौर नगर के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर राजगुरू को याद किया




विजन लाइव/दनकौर
हिंदू युवा वाहिनी दनकौर नगर के कार्यकर्ताओं ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े योद्धाओं में एक शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। दनकौर नगर संयोजक सोनू योगी कहा कि राजगुरु संकल्प शक्ति के धनी और बड़े क्रांतिकारी थे। राजगुरु ने चंद्रशेखर आजाद के सानिध्य में भगत सिंह, सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों के साथ मिलकर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों को आतंकी कहकर इतिहास लेखन के साथ धृष्टता की गई है और जो कतई भी क्षम्य नही है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सुंदर खटाना, जिला सह मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, नीरज सरपंच जिला कार्यकारिणी सदस्य, विवेक कसाना जिला कार्यकारिणी,  धर्मेंद्र भाटी जिला कार्यकारिणी, दनकौर नगर अध्यक्ष मोहित दक्ष, दनकौर नगर कोषाध्यक्ष रविंद्र गौतम, करण नागर जिला कार्यकारिणी, सुशील खटाना और भूपेंदर शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।