BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगाः चौधरी प्रवीण भारतीय

 


बिलासपुर स्थित एच.एस. गार्डन के प्रांगण में करप्शन फ्री इंडिया की बैठक संपन्न



बलराज हूण  करप्शन फ्री इंडिया संगठन के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बने



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

बिलासपुर स्थित एच.एस. गार्डन के प्रांगण में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य कई जनपदों के कार्यकर्ताओं नें हिस्सा लिया। संगठन की कोर कमेटी के सदस्य संजय भैया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। बैठक की अध्यक्षता जसवंत भाटी एवं संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम प्रधान ने किया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि बिलासपुर स्थित कार्यालय पर प्रदेश के कई जनपदों से आए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक संपन्न की गई। बैठक में संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ कार्यकर्ता बलराज हूण को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूण के नेतृत्व में विभिन्न जनपदों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि साथ ही अब उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से कार्यकर्ताओं को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार होगा। वही नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूण ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें सौंपी है, पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन चलाकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान संस्थापक सदस्य आलोक नागर, संजय भैया, प्रेम प्रधान, कैलाश भाटी, अजय नागर, हरेंद्र कसाना, राकेश नागर, रिंकू बैंसला, अरुण नागर, एलकार प्रधान, धर्मवीर नागर, विजयपाल शास्त्री, प्रेमराज भाटी, आदेश पहलवान, सुशील भाटी, लोकेश राठी, शिवकुमार कसाना, कुलदीप, बिजेंद्र प्रधान, पप्पी बैसोया, सतीश शर्मा, धर्मवीर भाटी, सरजीत मंडार, धीरज बंसल, ठा.बृजपाल भाटी और शहीद सैफी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।