BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

आखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से सुदीक्षा भाटी के परिवार को अब तक की सबसे बडी आर्थिक मद्द 5 लाख दी

 



उत्तर प्रदेश सरकार से  हम मांग करते हैं कि इस परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मद्द व सरकारी  नौकरी मिलनी चाहिएः पंकज मलिक



सुदीक्षा भाटी के परिवार को सरकार की ओर से अभी तक कोई भी आर्थिक मद्द नही


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर की होनहार बेटी सुदीक्षा भाटी की मौत को लेकर संवेदनाओं का दौर जारी है। राजनीतिक दलों का भी आना जाना भी जारी है और साथ ही पीडित परिवार के लोगों को आर्थिक मद्द भी दी जा रही है। हालांकि सुदीक्षा भाटी के परिवार को सरकार की ओर से अभी तक कोई भी आर्थिक मद्द नही की गई है। सुदीक्षा भाटी की मौत महज एक सडक हादसा था, बुलंदशहर पुलिस ने हाल में यह दावा किया है। वहीं सुदीक्षा भाटी के परिवार के लोग अब भी सुदीक्षा की मौत को सडक हादसा मानने के लिए तैयार नही है और सुनियोजित घटना की बात की जा रही है। सुदीक्षा की मौत के बाद सपा और कांग्रेस ने गांंव पहुंच कर पीडित परिवार को सरकार से आर्थिक मद्द, नौकरी और ग्रेटर नोएडा में प्लाट दिए जाने की मांग उठाई थी। दादरी विधायक द्वारा सुदीक्षा भाटी के परिवार को जरूर आर्थिक मद्द दी गई। वहीं सपा की ओर से पीडित परिवार को 2 लाख रूपये की आर्थिक मद्द की गई थी। किंतु अभी तक सुदीक्षा भाटी के परिवार को सरकार की ओर से कोई भी आर्थिक मद्द दिए जाने की कोई बात सामने नही आई हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से सुदीक्षा भाटी के परिवार को अभी तक की सबसे बडी आर्थिक मद्द दी गई है। गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का सुदीक्षा भाटी के गांव में कई बार जाना हुआ। अब आखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से सुदीक्षा भाटी के परिवार को अब तक की सबसे बडी आर्थिक मद्द 5 लाख दिए गए हैं। दादरी क्षेत्र के डेरी स्किनर गांव निवासी सुदीक्षा भाटी इतनी होनहार और मेधावी थी कि उसे अमेरिका ने तकरीबन 3 करोड 75 लाख रूपये स्कॉलरशिप दी थी। गत 10 अगस्त-2020 को जब सुदीक्षा भाटी की मौत हुई तो अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी बाकायदा ट्विट करके उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा था। गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी के नेतृत्व में स्व0 सुदीक्षा भाटी के गांव डेरी स्किनर पहुंचा और 5 लाख रूपये की आर्थिक मद्द पीडित परिवार को प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए शोक संदेश को भी पीडित परिवार तक पहुंचाया। इस प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज मलिक, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी, जिला बुलंदशहर के पूर्व अध्यक्ष शयोपाल, गौतमबुधनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष डा महेंद्र नगर, नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र अवाना, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर,  ललित अवाना स्व0 सुदीक्षा भाटी के घर पहुंचे। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव रोहित चौधरी इस मौके पर कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस दुख की घड़ी में हमारी बेटी सुदीक्षा भाटी के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मद्द की है। इससे उनके परिवार को काफी मद्द मिलेगी और सभी लोगों को भी इस दुख की घड़ी में पीडित परिवार की ज्यादा से ज्यादा मद्द करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा सुदीक्षा भाटी के परिवार के साथ खड़ी है और भविष्य में भी हर संभव मदद करने को तैयार रहेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्व0 सुदीक्षा भाटी के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उत्तर प्रदेश सरकार से  हम मांग करते हैं कि इस परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मद्द व सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि स्व0 सुदीक्षा भाटी क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने वाली बेटी थी। आज हम सब को इस दुख की घड़ी में उनके परिवार का साथ देना है। सुदीक्षा भाटी का जाना हमारे पूरे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। इस मौके पर   जिला उपाध्यक्ष शाहिद, जिला उपाध्यक्ष पारूल चौधरी, जिला महासचिव चंद्रमल बाल्मीकि, जिला महासचिव सुमन भाटी और ललित अवाना, पुनीत मावी, कपिल भाटी, अनिल खारी, राजेश बाल्मीकि, रविंदर जाटव आदि कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।