BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर में 24 घंटे में 2 बच्चियों समेत चार के साथ रेप

 


 


रेप और गैंगरेप की वारदातें सामने पर महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पर सवालिया निशान 




विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर में बीते 24 घंटे के दौरान रेप और गैंगरेप की चार वारदात सामने आई है। वारदात के बाद महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पर सवालिया निशान उठ खड़ा हुआ है। एक तरफ जहां योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर लेकर दावा करती है वहीं जिले में अलग-अलग सामने आई वारदात ने महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की पोल खोल कर रख दी है। हालांकि पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेप की पहली घटना इकोटेक थर्ड कोतवाली एरिया में हुई। यहां 19 साल के एक युवक ने 12 साल की नाबालिग के साथ रेप किया। मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी महिला सुरक्षा वृन्दा शुक्ला ने बताया कि बच्ची अपने मकान से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट पर शौचालय के लिए गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए माॅस्क पहनकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। दूसरी घटना थाना 49 एरिया के सलारपुर गांव की है। यहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने 7 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सलारपुर गांव का ही रहने वाला है। यह बच्ची के पड़ोस में रहता है। तीसरी घटना बादलपुर कोतवाली एरिया के छपरौला गांव में 15 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर कर 2 युवक ले गए और गैंगरेप किया। शोर मचाने और घटना की जानकारी परिजन को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि गैंगरेप की घटना के आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नोएडा के सेक्टर-24 थाना एरिया में एक लड़की के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ की। परिजनों ने रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रेप की घटना की जांच कर रही हैं।