BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

पत्रकारों को सुरक्षित महौल देने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू किया जाएः गीता भाटी





किसान एकता संघ ने पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग उठाई


5 अगस्त को होने वाली पद यात्रा को लेकर रबुपुरा क्षेत्र के म्याना गांव में किसान एकता संघ की बैठक संपन्न


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर
किसान एकता संघ की बैठक रबुपुरा क्षेत्र के म्याना गांव में ठाकुर अजयपाल सिंह के निवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मलखान सिंह व संचालन जतन सिंह भाटी ने किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के खिलाफ  5 अगस्त को किसान एकता संघ के तत्वावधान में होने वाली पद यात्रा को सफल बनाने को लेकर गांव-गांव जाकर किसान जगाओ- किसान बचाओ अभियान के तहत जागरुकता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमें कृष्ण शर्मा को जिला उपाध्यक्ष और मिथिलेश भाटी को प्रदेश सचिव महिला मोर्चा तथा नीतु सिंह को ग्राम अध्यक्ष महिला मोर्चा म्याना सहित सैकडों लोगों को संगठन में सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता भाटी ने कहा कि हमारे देश का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों पर आएं दिन हमले हो रहे हैं और हमारे पत्रकार भाई बिक्रम जोशी की निर्ममता से हत्या कर दी गई है जो कि बहुत निंदनीय और शर्मनाक है। हम माननीय मुख्यमंत्री जी से ये माग करते हैं कि बिक्रम जोशी के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए तथा पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू किया जाए और बिक्रम जोशी जी के हत्याररो को सख्त से सख्त सजा दी जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन एकता संघ धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत कर किसानों, मजदूरों गरीबों पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से किसान तथा संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गईं। इस दौरान बैठक में संगठन के राजेंद्र सिंह नागर, सोरन प्रधान ,रमेश कसाना,ब्रिजेश भाटी, सतीश कनारसी, जगदीश शर्मा, विजयपाल सिंह, कृण नागर,जतन सिंह, अरूण खटाना,विकेश सहित आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।