BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

हिंदू युवा वाहिनी जिला गौतमबुद्धनगर के तत्वाधान में दनकौर के बिहारी लाल इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई




महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का नाम बहादुरी, राष्ट्रभक्ति और बलिदान का पर्यायः प्रधानाचार्य महकार सिंह 

विजन लाइव/दनकौर
 हिंदू युवा वाहिनी जिला गौतम बुद्ध नगर के द्वारा डा0 योगेंद्र राणा  संभाग प्रभारी  मेरठ सहारनपुर व  प्रमोद सिंह विभाग प्रभारी मेरठ जिला प्रभारी मदन प्रधान के निर्देश पर  हरीश शर्मा जिला सह मीडिया प्रभारी  गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में दनकौर के बिहारी लाल इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक कहे जाने वाले शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर  प्रधानाचार्य  महकार सिंह ने बताया कि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का नाम बहादुरी, राष्ट्रभक्ति और बलिदान का पर्याय है। उनके हृदय में देश व मातृभूमि के लिए इतना प्रेम था कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही अंग्रेज़ों के विरुद्ध लोहा लेना शुरू किया और फिर अपना संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। जिला सह प्रभारी आजाद खटाना ने कहा कि महंत योगी आदित्यनाथ महाराज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा पर्यावरण बचाओ- जल बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने की शपथ महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर लेनी चाहिए। इस दौरान हरि प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार, सत्येंद्र खटाना जिला मंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य करण नागर, विवेक कसाना, मोहित, मनीष योगी, पवन शर्मा, राजकुमार शर्मा, अनिरुद्ध, विनय शर्मा, जैनेंद्र कुमार, प्रदीप बंसल, संतोष कुमार मिश्रा, नीरज कुमार, प्रमोद कुमार, ओम दत्त आदि अध्यापकगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।