BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

विजयपाल सिंह फलैदा बनें किसान एकता संघ के मेरठ मंडल सचिव






विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर
किसान एकता संघ की बैठक जेवर तहसील के फलैदा गांव में गीता भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बाबा हरिलाल व संचालन जतन सिंह भाटी ने किया। बैठक में सर्व सम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए विजयपाल सिंह फलैदा को मंडल सचिव, रामअवतार शर्मा को ग्राम अध्यक्ष फलैदा सहित ग्राम फलैदा की पूरी कमेटी गठित की गई। साथ में महिला मोर्चा में किरनवती को ग्राम अध्यक्ष फलैदा व वीना को ग्राम सचिव कमलेश को ग्राम उपाध्यक्ष तथा विमलेश आदि दर्जनों महिलाओं को संगठन में सदस्यता ग्रहण कराई गई। सभी नव युक्ति पुरुषों व महिलाओं को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन तथा किसान हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राजेंद्र सिंह नागर, रमेश कसाना, गीता भाटी, जतन सिंह प्रधान, प्रताप सिंह नागर, अरविंद सिंह, कृष्ण नागर, गवेन्द्र सिंह राजपूत मिर्जापुर, अमन, राज भाटी, नितिन राजपूत आदि  कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।