सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजीकृत) के उत्तर प्रदेश
अध्यक्ष सैफ़ी हिंदुस्तानी ने सौंपी जिम्मेदारी
विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
हिन्दू
मुस्लिम एकता व भाईचारे की मिसाल रहा सैफ़ी समाज का अपना लोकप्रिय राष्ट्रीय संगठन ’सैफ़ी
संघर्ष समिति’ (पंजीकृत) के ’कुनबा बढ़ाओ
अभियान’ को आगे बढ़ाते हुए “सैफ़ी संघर्ष समिति“ पंजीकृत
के राष्ट्रीय अध्यक्ष ’हसीन अहमद सैफ़ी’ के
निर्देशानुसार, कोर कमेटी उत्तर प्रदेश की सहमति के बाद उत्तर
प्रदेश अध्यक्ष ’आबिद सैफ़ी’ उर्फ ’सैफ़ी
हिंदुस्तानी’ द्वारा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा जिला
गौतमबुद्धनगर निवासी ’अय्यूब खान सैफ़ी पुत्र याकूब खान सैफ़ी’ की
समाज के प्रति निष्ठा एवं लगन शीलता को देखते हुए जनपद गौतमबुद्धनगर’ का ’जिला
अध्यक्ष’ मनोनीत किया गया है। सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) के उत्तर प्रदेश
अध्यक्ष ’आबिद सैफ़ी’ उर्फ ’सैफ़ी
हिंदुस्तानी’ ने अय्यूब खान सैफ़ी का मनोनयन पत्र जारी करते
हुए कहा कि उम्मीद है कि सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) को ओर अधिक मजबूती प्रदान करते
हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ’हसीन अहमद सैफ़ी’ व संगठन की
नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी)
परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं। उधर सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) के
नवनियुक्त गौतमबुद्धनगर जनपद के जिलाध्यक्ष अय्यूब खान सैफ़ी ने ’’विजन
लाइव’’ को बताया कि सैफी संघर्ष समिति पंजीकृत के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आबिद
सैफी के द्वारा उन्हें जनपद गौतमबुद्धनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है,
उनकी
समाज के प्रति निष्ठा एवं लगन शीलता को देखते हुए इस लायक समझा बहुत-बहुत शुक्रिया
अदा करते हैं, साथ ही इस मौके पर यह भी यकीन दिलाते हैं कि दी
गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और लगन के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे।